मुस्लिम लड़की से किया प्यार, बाप ने बीच चौराहे पर रेत दिया हिंदू लड़के का गला

अंकित को उसके मां के सामने गला रेतकर हत्या !


(धर्म नगरी / डीएन न्यूज) वाट्सएप- 6261868110

दिल्ली में एकबार फिर "हॉरर किलिंग" का भयानक सामने आया है। लड़के के हिन्दू और लड़की के मुस्लिम होने के कारण लड़के का बेरहमी से मर्डर कर दिया गया। बीच चौराहे पर लड़के का गला रेतकर हत्या कर दी गई। 

हैरानी ये, कि लड़की ने खुद सामने आकर अपने घरवालों का गुनाह बताया और ये भी कहा कि उसे डर है कहीं उसके घर वाले उसकी भी हत्या न कर दें। मामला दिल्ली के ख्याला इलाके का है, जहां 23 साल के अंकित को उसके मां के सामने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई।

अंकित फोटोग्राफी का काम करता था और गुरुवार की शाम दफ्तर से वापस घर लौट रहा था तभी घर के पास चौराहे पर रात आठ बजे उसका कत्ल कर दिया गया और कत्ल का संगीन आरोप लगा एक लड़की के घरवालों पर। हत्या के बाद लड़की सामने आई और उसने साफ कहा- मैं अंकित से शादी करने वाली थी, लेकिन शादी की बात से नाराज़ घरवालों ने अंकित की हत्या कर दी। असल में इस सनसनीखेज़ मर्डर के पीछे भयानक दास्तान है।

मामला एक हिंदू लड़के के मर्डर से जुड़ा था और आरोप दूसरे धर्म के लोगो पर लगे थे। लिहाज़ा बजरंग दल के लोगों ने थाने का घेराव किया। हालात तनावपूर्ण हो गए जिसके बाद मोहल्ले में पार्क से लेकर लड़की के घर के बाहर तक बीएसएफ की तैनाती कर दी गई।

दिल्ली के ख्याला इलाके के रघुबीर नगर में फिलहाल शांति है। दिल्ली पुलिस ने भी तुरंत एक्शन लेते हुए लड़की की मां, पिता और मामा को गिरफ्तार कर लिया है। एक नाबालिग आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस अंकित के मर्डर की तह तक जाने में जुट गई है।

No comments