गनर गोलीकांड : जज की पत्नी और बेटे को गोली मारी

गनर गोलीकांड : जज की पत्नी और बेटे को गोली मारी

जज की पत्नी की मौत, घटना का एक वीडियो हुआ वायरल 


गुरुग्राम (डीएन न्यूज़) हरियाणा के गुरुग्राम में एक गनमैन ने जज की पत्नी और बेटे को गोली मार दी। आज जज की पत्नी की मौत हो गई। कल शनिवार को घटना का एक वीडियो सामने आया था। घटना आर्केडिया मार्केट में हुई, जहां काफी चहल-पहल थी, लेकिन कोई उन्हें बचाने नहीं आया। अस्पताल में मां-बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी गनमैन महिपाल को गिरफ्तार कर लिया है। वो करीब दो साल से जज के साथ तैनात था।

डिप्रेशन में आकर जज के गनर ने जज की पत्नी और बेटे को गोली मार दी, जबकि फायरिंग में जख्मी अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कृष्णकांत शर्मा की पत्नी रेणु की रविवार सुबह उपचार के समय मृत्यु मौत हो गई। दोपहर में बेटे ध्रुव की भी मौत हो गई। दो साल से जज की सुरक्षा में तैनात महिपाल यादव ने शनिवार को सेक्टर-49 में दोनों को गोली मारी थी। 
पुलिस का अनुमान है, लंबे समय से छुट्टी नहीं मिलने से वह अवसाद में था। जबकि, गनर का कहना है, उसने आठ महीने पहले ईसाई धर्म अपना लिया था, जिसे लेकर जज की पत्नी तंज कसती थी। घटना के बाद उसने जज को तीन कॉल किए और कहा कि  उसने जज के पत्नी-बेटे को गोली मार दी है।  
देखें वीडियो #साभारANI 

No comments