गुजरात विधानसभा सचिवालय में तेंदुआ

विधानसभा सचिवालय में तेंदुआ, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, देखें ऐसे घुसा 

सुरक्षा की दृष्टि से ये क्षेत्र अत्यंत संवेदनशील है। सचिवालय में मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों के कार्यालय हैं
 
गांधीनगर (डीएन न्यूज़) गुजरात विधानसभा सचिवालय में रविवार (4-11-18)  देर रात एक तेंदुआ घुस गया। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम ने संयुक्त अभियान चला रही। सचिवालय को बंद कर दिया गया। CCTV फुटेज में तेंदुआ सचिवालय परिसर में घूमता हुआ साफ-साफ दिख रहा है। तेंदुए के गेट नंबर 7 से घुसने की आशंका है। तेंदुए को पकड़ने लगभग 100 वनकर्मी और पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। पिंजरे लगाए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से ये क्षेत्र अत्यंत संवेदनशील है। सचिवालय में मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों का कार्यालय है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। पुलिस ने विधानसभा की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी है। 

No comments