जवानों संग मोदी ने मनाई दीपावली, बाबा केदारनाथ पहुंचे

केदारनाथ पहुंचे पीएम मोदी, बाबा के दर्शन, मंदिर में पूजा की 

देखें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाबा केदारनाथ पहुचनें से एक दिन पहले ऐसा रहा केदारनाथ धाम 


(डीएन न्यूज़ / धर्म नगरी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली मनाने केदारनाथ पहुंचे। यहां बाबा की पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर सहित केदारपुरी में  पुनर्निमाण और विकास प्रोजेक्ट की समीक्षा किया। मंदिर की परिक्रमा के पश्चात परिसर में पैदल घूमें और निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। प्रधानमंत्री भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से देहरादून पहुंचे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और वरिष्ठ अधिकारियों ने जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। सेना प्रमुख विपिन रावत से भी उपस्थित थे।

पिछले साल भी पहुंचे थे बाबा केदारनाथ-  
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विगत वर्षों की भांति इसबार भी दिवाली दिल्ली से बाहर मना रहे हैं।
केदारनाथ इस समय चारों तरफ से बर्फ की चादर में ढंका है। यहां का तापमान -8 डिग्री सेल्सियस है। पीएम मोदी पिछले साल अक्टूबर में केदारनाथ पहुंचे थे। उनकी ये यात्रा मंदिर के कपाट बंद होने से कुछ वक्त पहले हुई थी। पीएम मोदी अपने शुरुआती जीवन में केदारनाथ जा चुके हैं। केदारनाथ से उनका पुराना नाता रहा है।

पीएम बनने के बाद हर वर्ष सीमा पर दीपावली-
2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से लेकर अब तक नरेंद्र मोदी दीपावली बाहर मनाते है। 2014 में सियाचिन में जवानों के साथ दीपावली मनाई। 2015 में पंजाब सीमा पर गए। 2016 में मोदी हिमाचल प्रदेश गए, जहां एक चौकी पर भारतीय तिब्बत सीमा (ITBP) बल के साथ रहें। पिछले साल पीएम मोदी ने चौथी दीवाली जम्मू-कश्मीर के गुरेज में सैनिकों के साथ मनाई। 

No comments