मुख्यमंत्री के रूप में सोमवार को लेंगे कमलनाथ शपथ

18वें मुख्यमंत्री के रूप में सोमवार को लेंगे कमलनाथ शपथ

पूरे गांधी परिवार के शामिल होने की पूरी संभावना UPA महागठबंधन के राजनीतिक दलों के नेता भी होंगे उपस्थित

भोपाल (डीएन न्यूज़) 15 साल बाद मध्यप्रदेश में सत्ता में लौट रही कांग्रेस सरकार के मुखिया कमलनाथ बनने जा रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ BHEL के जंबूरी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में 18वें मुख्यमंत्री के रूप में सोमवार (17-12-18) को शपथ लेंगे। राज्यपाल आनंदीबन पटेल सोमवार को जंबूरी मैदान में दोपहर डेढ़ बजे कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। शपथ के बाद राज्यपाल जंबूरी मैदान से रवाना हो जाएंगी। राज्यपाल के जाने के पश्चात कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व कमलनाथ का संबोधन होगा और फिर कार्यक्रम में शामिल हुए अतिथियों की विदाई होगी। समारोह में यूपीए महागठबंधन के राजनीतिक दलों के नेताओं ने सहमति दी है। वहीं, देश के तमाम उद्योगपतियों के पहुंचने की आशा है। इस समारोह के जरिए कांग्रेस यूपीए की ताकत दिखाने की कोशिश भी करेगी। 

एक लाख लाख लोगों के आने की संभावना-
मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेशभर से एक लाख कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है। 25 हजार आमंत्रण कार्ड के अलावा कांग्रेस पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए खुला आमंत्रण भी दिया है। पीसीसी के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि कार्यकर्ताओं को प्रवेश के लिए आमंत्रण पत्र की आवश्यकता नहीं है।

इन नेताओं के आने की संभावना-
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, लोकसभा में संसदीय दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, आंध्रप्रदेश के  CM चंद्रबाबू नायडू, कर्नाटक के CM एचडी कुमारस्वामी, पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा, राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल, हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह, DMK प्रमुख एमके स्टालिन, कनीमोझी, दिनेश त्रिवेदी, फारुख अब्दुल्ला, शरद यादव, तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी, बदरुद्दीन अजमल, राजू शेट्टी, जयंत चौधरी, एनके प्रेमचंद्रन, पीके कुनहालिकुट्टी, वी नारायणस्वामी, अंबिका सोनी, मुुकुल वासनिक, आनंद शर्मा, हुड्डा, जितेंद्र सिंह, राजीव शुक्ला, नवजोत सिंह सिद्धू आदि।

No comments