अमित शाह को गृह मंत्रालय, जाने किसे क्या मंत्रालय मिला

अमित शाह को गृह मंत्रालय, जाने किसे क्या मंत्रालय मिला 

नई दिल्ली (डीएन न्यूज़) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल के 57 सदस्‍यों के साथ गुरुवार को शपथ लेने के बाद शुक्रवार को कैबिनेट मंत्रियों को मंत्रालयों का दायित्व दे दिया है। इसमें पहली बार कैबिनेट मंत्री बने बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह को गृह मंत्री बनाया  है। राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री बनाया गया है, जो पिछली मोदी सरकार में गृह मंत्रालय थे।  निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय दिया है, जबकि अमेरिका व् चीन में कार्य कर चुके विदेश सचिव एस जयशंकर विदेश मंत्री होंगे।   


प्रधानमंत्री ने अपने पास रखे ये विभाग- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ अहम मंत्रालय और अधिकार अपने पास रखे हैं। इनमें कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग प्रधानमंत्री 

ने अपने पास रखा है। इसके अतिरिक्त सभी महत्‍वपूर्ण नीतिगत मामलों के अलावा जो मंत्रालय किसी को नहीं सौंपे गए हैं, वह प्रधानमंत्री ने अपने पास रखे हैं।



ये हैं 24 कैबिनेट मंत्री
1. अमित शाह- गृह मंत्रालय

2. राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्रालय

3. नितिन गडकरी - सड़क परिवहन और राजमार्ग मन्त्रालय, सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम मंत्रालय

4. सदानंद गौड़ा - रसायन और उवर्रक मंत्रालय

5. निर्मला सीतारमण - वित्त मंत्री तथा कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री

6. रामविलास पासवान- उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री

7. नरेंद्र सिंह तोमर- कृषि और किसान कल्याण मंत्री, ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज मंत्री

8. रविशंकर प्रसाद- कानून और न्याय मंत्री, संचार मंत्री तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री

9. हरसिमरत कौर बादल- खाद्य प्रसंस्करण मंत्री

10. थावर चंद गहलोत- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री

11. एस जयशंकर- विदेश मंत्री

12. रमेश पोखरियाल 'निशंक'- मानव संसाधन विकास मंत्री

13. अर्जुन मुंडा- जनजातीय मामलों के मंत्री

14. स्मृति ईरानी- महिला एवं बाल विकास मंत्री और कपड़ा मंत्री

15.  डॉ. हर्षवर्धन- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री

16. प्रकाश जावड़ेकर- सूचना और प्रसारण मंत्री, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री

17. पीयूष गोयल- रेल मंत्री तथा वाणिज्य और उद्योग मंत्री

18. धर्मेंद्र प्रधान- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री तथा इस्पात मंत्री

19. मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री

20.  प्रहलाद जोशी- संसदीय कार्य मंत्री, कोयला मंत्री

21. महेंद्र नाथ पांडे- कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री

22. अरविंद सावंत- भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री

23. गिरिराज सिंह - पशुपालन, डेयरी एवं मत्‍स्‍य विभाग

24. गजेंद्र सिंह शेखावत - जल शक्ति मंत्रालय


राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

संतोष कुमार गंगवार-  श्रम और रोजगार
राव इंदरजीत सिंह-  सांख्यिकी, योजना और योजना क्रियान्वयन
श्रीपाद येसो नाईक-  आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (स्वतंत्र प्रभार), रक्षा (राज्य मंत्री)
डॉ. जितेंद्र सिंह-  पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (स्वतंत्र प्रभार), पीएमओ, कार्मिक, जन शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष (राज्य मंत्री)
किरेन रिजिजु-  युवा कल्याण, खेल (स्वतंत्र प्रभार), अल्पसंख्यक मामले (राज्य मंत्री)
प्रह्लाद सिंह पटेल-  संस्कृति और पर्यटन
आरके सिंह-  ऊर्जा, नवीन और अक्षय ऊर्जा (स्वतंत्र प्रभार), कौशल विकास और उद्यमशीलता (राज्य मंत्री)
हरदीप सिंह पुरी-  आवास और शहरी मामले, नागरिक उड्डयन (स्वतंत्र प्रभार), वाणिज्य और उद्योग (राज्य मंत्री)
मनसुख मांडविया-  जहाजरानी (स्वतंत्र प्रभार), रसायन और उर्वरक (राज्य मंत्री)

राज्य मंत्री
फग्गन सिंह कुलस्ते- इस्पात
अश्विनी कुमार चौबे- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण
अर्जुन राम मेघवाल- संसदीय कार्य, भारी उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम
जनरल वीके सिंह- सड़क परिवहन, राजमार्ग
कृष्णपाल गुर्जर- सामाजिक न्याय और अधिकारिता
रावसाहेब दानवे- उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति
किशन रेड्डी- गृह
पुरुषोत्तम रूपाला- कृषि और किसान कल्याण
रामदास आठवले- सामाजिक न्याय और अधिकारिता
साध्वी निरंजन ज्योति- ग्रामीण विकास
बाबुल सुप्रियो- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन
संजीव कुमार बालियान- पशुपालन, डेयरी, मत्स्यपालन
संजय धोत्रे-  मानव संसाधन विकास, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी
अनुराग ठाकुर-  वित्त, कॉर्पोरेट मामले
सुरंग अंगड़ी-  रेलवे
नित्यानंद राय-  गृह
रतनलाल कटारिया-  जल शक्ति, सामाजिक न्याय और अधिकारिता
वी. मुरलीधरन-  विदेश, संसदीय कार्य
रेणुका सिंह सरुता-  जनजाति मामले
सोम प्रकाश-  वाणिज्य और उद्योग
रामेश्वर तेली-  खाद्य प्रसंस्करण
प्रतापचंद्र सारंगी-  सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन
कैलाश चौधरी-  कृषि और किसान कल्याण
देबश्री चौधरी-  महिला और बाल विकास

No comments