भारत बनाएगा अपना स्पेस स्टेशन

भारत बनाएगा अपना स्पेस स्टेशन 

"भारत अपना स्पेस स्टेशन लॉन्च करने की योजना बना रहा है। यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट गगनयान मिशन का ही विस्तार होगा" -डॉ. के सिवन, इसरो चीफ 
वर्तमान समय में केवल दो स्पेस स्टेशन- 1. अमेरिका और रूस के साझा प्रोजेक्ट के तौर पर 1998 में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) बनाया 2. दूसरा चीन का तियांगोंग-2
साभार : सांकेतिक चित्र 

नई दिल्ली (डीएन न्यूज)। हमें मानव अंतरिक्ष मिशन के लॉन्च के बाद गगनयान कार्यक्रम को बनाए रखना होगा। इसी के चलते भारत अपना स्पेस स्टेशन लॉन्च करने की योजना बना रहा है। -इसरो चीफ डॉ. के सिवन गुरुवार 13-6-2019 को)

अमेरिका-रूस के साझा प्रोजेक्ट के निर्माण में बाद में कई अन्य देश जुड़ते गए। 18 देशों के 230 लोग आईएसएस में जा चुके हैं। प्रोजेक्ट का अधिकांश कंट्रोल्स और मॉड्यूल्स का व्यय अमेरिका ही करता है। धरती से लगभग 400 किमी ऊंचाई पर स्थित यह प्रोजेक्ट 28 हजार किमी की गति से घूमता है।
इसरो  कार्यरत वैज्ञानिक

तीसरा स्पेस स्टेशन की में चीन-
चीन भी दो स्पेस स्टेशन लॉन्च कर चुका है। वर्ष 2011 में पहला स्पेस स्टेशन तियांगोंग-1 लॉन्च किया। इसे दो साल के लिए तैयार किया, जो 1 अप्रैल 2018 को धरती पर गिरकर नष्ट हो गया था। 2016 में चीन ने तियांगोंग-2 लॉन्च किया। यह अभी भी है। अब चीन 2022 तक तियांगोंग-3 को लॉन्च करने की योजना बना रहा है।

No comments