विलंब वर्षा, पानी की कमी से कई राज्य होंगे परेशान

राजनीतिक अस्थिरता, विलंब वर्षा, 
पानी की कमी से कई राज्य होंगे परेशान
चतुग्रही योग अस्थिर सरकारों को देगा राजनीतिक स्थिरता, विलंब वर्षा, पानी की कमी से होंगे कई राज्य परेशान 
भोपाल (धर्म नगरी /डीएन न्यूज) मो. 6261868110 । राजनीतिक ग्रह मंगल के साथ मिथुन राशि में सूर्य, बुध और राहु का चतुग्रही योग 15 जून से बनेगा। मंगल के राशि परिवर्तन के कारण यह चतुग्रही योग 24 जून को समाप्त होगा। इससे राजनीतिक हलचल मचेगी। देश में भय का वातावरण निर्मित हो सकता है। आतंकी गतिविधियों से हानि के संकेत हैं। आकाशमंडल में शनि व केतु धार्मिक कार्यों में अवरोध उत्पन्न करेगा। शनि, राहु व गुरुका वक्री योग अस्थिर सरकारों को स्थिरता देगा। बारिश में विलंब होगा एवं पानी पर और भी पहरा लगेगा। कई राज्यों की सरकारें पानी से परेशान होंगी। प्रस्तुत है रविवार (9 जून) से शनिवार (15 जून) तक राजनीतिक फल ज्योतिषाचार्य पं. विनोद गौतम के अनुसार राशिवार राजनीति से जुड़े लोगों का साप्ताहिक राशिफल इस प्रकार है-
मेष- राजनीतिक लाभ के योग बन रहे हैं। उत्साह में वृद्धि होगी। स्वास्थ में उतार-चढ़ाव संभव है। राजनीतिक प्रतिद्वंदियों से सहयोग व सम्मान के योग हैं। मंगलवार का व्रत, मूंगा धारण करना लाभकारी। 
वृषभ- वाहन सुख, संपत्ति में वृद्धि होगी। सत्कार्यों से उन्नति के योग। राजनीतिक षडय़ंत्र के उजागर होने से संतोष मिलेगा। हड्डी, जोड़ आदि की पीड़ा संभव है। राशि रत्न हीरा या अमेरिकन डायमंड धारण करें, शिवजी की उपासना करें।
मिथुन- धार्मिक कार्यों से लाभ, शत्रुओं से भय के योग बन रहे हैं। व्यय के साथ बेतुकी यात्रा, असहयोग की स्थिति बनेगी। राजनीतिक झगड़ों से हानि के संकेत हैं। राशि रत्न पन्ना धारण करें, गणेशजी की उपासना फलदायी होगी।
कर्क- सन्तान आदि के कार्यों से सुख प्राप्त होगा। नए-नए कार्यों का शुभारंभ होगा। लाभ के योग बनेंगे, परन्तु राजनीतिक लोगों से हानि, मान-सम्मान में कमी होगी। शिवजी की उपासना, चंद्रमा का व्रत, मोती की माला पहने, लाभप्रद होगा। 
सिंह- मित्रों से सहयोग, सन्तान-सुख, धार्मिक-यात्रा से लाभ, जमीनी-विवाद, गृह-कलह से अशांति के योग बन रहे हैं। सूर्य उपासना, माणिक्य रत्न धारण करना लाभप्रद होगा। 
कन्या- वाहन भय, यात्रा में रुकावट के साथ मान-सम्मान में कमी के योग बन रहे हैं। अचानक हानि एवं वाद-विवाद के योग निर्मित होंगे। कानूनी अड़चनें संभव हैं। बुधवार को गणेशजी को दूर्वा चढ़ाना एवं पन्ना रत्न धारण करना लाभप्रद होगा।
तुला- धार्मिक यात्रा के योग, मानसिक प्रसन्नता के साथ नए कार्यों का आरंभ होना, व्यय में वृद्धि होगी, परन्तु राजनीतिक प्रतिद्वंदियों से हानि के संकेत मिल रहे हैं। राशि रत्न हीरा धारण करें। शिवजी की उपासना से लाभ करें।
वृश्चिक- पुरानी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। सम्मान की प्राप्ति होगी। घर-परिवार में वातावरण अनुकूल बनेगा। परन्तु पड़ोसियों से विवाद, जमीन से संबधित कानूनी परेशानी बढऩे के योग बन रहे हैं। मंगलवार का व्रत, शनि उपासना से शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करेगी, मूंगा धारण करना लाभकारी।
धनु- स्त्री वर्ग से सुख प्राप्त होगा। रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा। रक्त संबंधी विकार एवं वाहन भय से परेशानी हो सकती है। राजनीतिक सहयोगियों से असहयोग के कारण असंतोष होगा। साढ़े-साती का प्रभाव है। शनि-उपासना करें। नीलम या उपरत्न काला हकीक धारण करें। 
मकर- कार्यों में सावधानी रखें। धोखेबाजी का योग, घरेलू चिन्ता, तनाव से परेशानी बढऩे के योग बन रहे हैं। कुछ पुराने मित्रों के सहयोग से अशांति दूर होगी। वाहन भय एवं स्वास्थ्य में खराबी संभव है। नीलम रत्न, काले घोड़े की नाल की अंगूठी धारण करें। साढ़े-साती का प्रभाव शनि-शिव की उपासना करें।
कुंभ- पुराने राजनीतिक मुकदमों में परेशानी, मित्रों से मतभेद, वाद-विवाद एवं न्यायालयीन कार्यों में असफलता के योग बन रहे हैं। परिवार एवं बधुओं से सहयोग प्राप्ति के योग हैं। जीवकोपार्जन सामान्य लाभकारी रहेगा। रत्न नीलम धारण करना, शिवजी की उपासना करना फलदायी होगा। 
मीन- वाहन सुख के योग, स्थानांतरण से लाभ, पद-पदोन्नति के साथ राजनीतिक लाभकारी सहयोगियों से और भी लाभ की स्थिति मजबूत होगी, परन्तु सन्तान कष्ट, पारिवारिक तनाव बढ़ेगा। राशि राशि रत्न पुखराज, गुरुवार का व्रत एवं भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ-फलकारी होगी। 
मूल और पंचक- इस सप्ताह पंचक नहीं रहेंगे। परन्तु मघा का मूल या मूलक नक्षत्र 9 जून को सायं 5.30 बजे तक रहेगा।
शुभ कार्यों के लिए योग- इस सप्ताह 12 जून को सर्वार्थसिद्ध योग दोपहर एक बजे तक रहेगा। रवियोग 9,11,12 एवं 13 जून को रहेगा। सर्वार्थसिद्ध योग एवं रवियोग सभी शुभ कार्यों को शुभता देता है। मुहूर्त से किए गए कार्य सदैव सफल होते हैं। मुहूर्त हमारे कार्यों को गति प्रदान करता है।
योग- इस सप्ताह 15 जून को सूर्य राशि परिवर्तन कर रहे हैं। 10 जून को सूर्योदय से दोपहर तक भद्रा लगेगा। फिर पुन: 13 जून से सुबह से शात तक भद्रा रहेगा। भद्रा काल में कोई भी राजनीतिक शुभ कार्य न करें।   ज्योतिषाचार्य पं. विनोद गौतम (पंचाकर्ता, संस्थापक-ज्योतिष मठ संस्थान भोपाल) संपादकीय सलाहकार -धर्म नगरी, मो. 6261868110

No comments