"दीपोत्सव" पर आज अयोध्या में 5.51 लाख दीप जलेंगे !

अयोध्या : श्रीराम-सीता हेलीकॉप्टर से आएंगे, फिर होगा भरत मिलाप होगा भव्य शोभा-यात्रा में अनेक देश के होंगे कलाकार, दर्शाएंगे श्रीराम के आगमन कोबनेगा विश्व रिकॉर्ड, आकाश (सैटेलाइट) से मिलेगी अद्भुत दृश्य के चित्र !पृथ्वी पर सर्वाधिक प्रकाशित स्थानों में एक होगा आज अयोध्या !

धर्म नगरी (डीएन न्यूज़) वाट्सएप-6261868110
छोटी दीवाली या नरक चतुर्दशी  देश भर में आज मनाई जाएगी। मृत्यु के देवता यमराज और धर्मराज चित्रगुप्त की पूजा होगी। अयोध्या में लगातार तीसरे वर्ष "दीपोत्सव" का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे 5.51 लाख दीप जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में नाम लिखा जाएगा। इसमें राम की पैड़ी पर ही 4 लाख दीपों का प्रज्ज्वलन होगा। "दीपोत्सव" कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सहित कई केंद्रीय मंत्री और प्रदेश सरकार के मंत्री भी सम्मिलित होंगे। फिजी की उपसभापति वीना भटनागर विशेष अतिथि होंगी।
दीपोत्सव में पांच देशों की रामलीला का मंचन होगा।
शोभा-यात्रा में कई देशों के कलाकार-   
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित "दीपोत्सव" पर निकलने वाली शोभा यात्रा में कई देशों के कलाकार सम्मिलित होंगे । आधारित झांकियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। शाम को सरयू के तट पर आरती का आयोजन भी किया जाएगा। उल्लेखनीय है, दीपोत्सव-2018 पर (6 नवंबर को) अयोध्या के साकेत डिग्री कॉलेज से निकली शोभा-यात्रा में देश-विदेश के लगभग 750 लोक कलाकार सम्मिलित हुए, जो सरयू तट पर पहुंचे सम्पन्न हुई वहीं, विदेशों की 6 राम लीला मंडलियों और भारतीय राम लीला के करीब 169 कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। लाओस, कंबोडिया, श्रीलंका, रूस, त्रिनिदाद, इंडोनेशिया की राम लीला मंडलियों के अलावा रेत पर कलाकृति तैयार करने वाले सुदर्शन पटनायक और केरल की यक्षगान दल के कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहे।  

ये होंगे आयोजन "दीपोत्सव" में- 

-10 बजे शोभा-यात्रा साकेत महाविद्यालय से प्रारम्भ होकर आयोध्या के मुख्य मार्गों से होते हुए रामकथा पार्क में समाप्त होगी। इस शोभा-यात्रा में राम के अयोध्या आगमन को दिखाया जाएगा। 
-दोपहर 3.35 से 3.45 बजे के बीच रामकथा पार्क में यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी, डिप्टी सीएम आएंगे
- दोपहर 3.45 से शाम 4 बजे के बीच सीएम योगी शोभा यात्रा देखेंगे
सायंकाल -
-4 से 4.15 बजे श्रीराम-सीता का हेलीकॉप्टर रामकथा पार्क पर आएगा और भरत मिलाप होगा
-4.15 से 4.40 बजे रामकथा पार्क आने पर राम-सीता का पूजा-वंदन/आरती और श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक होगा
-4.40 से 6 बजे तक रामकथा पार्क में अयोध्या में पूर्ण हुई परियोजनाओं का लोकार्पण और नई परियोजनाओं का शिलान्यास होगा और अतिथियों का संबोधन होगा
- 6 से 6.30 बजे रामकथा पार्क से नये घाट पर प्रस्थान/विशिष्ट अतिथियों का स्थान ग्रहण
- 6.30 से 7 बजे के बीच नये घाट पर मंत्रोचार के साथ सरयू जी की आरती होगी
रात्रि -
- 7 से 7.30 बजे सभी घाटों और पूरी अयोध्या में 5.51 लाख दीपों का प्रज्जवलन होगा. इसमें 4 लाख दीप राम के पैड़ी पर जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा. जबकि नगर क्षेत्र में 1.50 लाख दीप जलाये जाएंगे
-7.30 से 8 बजे के बीच राम की पैडी पर प्रोजेक्शन मैपिंग शो द्वारा रामकथा का प्रदर्शन
-8 से 8.15 बजे आतिशबाजी होगी
-8.30 से 10 बजे तक भारत,नेपाल, श्रीलंका, इंडोनेशिया और फिलीपींस की रामलीला का प्रदर्शन
दीपोत्सव 2018 में-
-लगभग 2.65 लाख दीपक जले। दिए जलाने के लिए लगभग  777 टीन (11655 लीटर) तेल सहित चार लाख बाती  की व्यवस्था की गई, जिससे सरयू तट व राम की पैड़ी के कुल 12 घाटों को जगमग किया गया।  
सभी चित्र - दीपोत्सव-2018 अयोध्या के  : धर्म नगरी वाट्सएप-6261868110  

सभी चित्र - दीपोत्सव-2018 अयोध्या के  : धर्म नगरी वाट्सएप-6261868110  
-16 फीट का एक दीपक राम की पैड़ी पर प्रतीक के दौर पर आकर्षण का केंद्र रहा, जबकि पांच फीट ऊंचे (पांच स्टेप का)  दीपक को जलाकर CM आदित्यनाथ व कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला किम जोंग सुक ने दीपोत्सव का श्रीगणेश किया। इस विशेष प्रकार के दीपक को रिमोट से लैंप किया गया, जिसके बाद सभी दिए जलने शुरू हो गए।

दीपोत्सव-2018 अयोध्या  : ट्वीटर- www.twitter.com/DharmNagari   


सभी चित्र - दीपोत्सव-2018 अयोध्या : धर्म नगरी वाट्सएप-6261868110  

सभी चित्र - दीपोत्सव-2018 अयोध्या के  : धर्म नगरी  


सभी चित्र - दीपोत्सव-2018 अयोध्या के  : धर्म नगरी  


सभी चित्र - दीपोत्सव-2018 अयोध्या के  : धर्म नगरी 

सभी चित्र - दीपोत्सव-2018 अयोध्या के  : धर्म नगरी वाट्सएप-6261868110  


-दीपत्सव की व्ययस्था में विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के करीब पांच हजार वालंटियर भी लगाए गए
सरयू की विशेष आरती की गई। अयोध्या में यह पहला अवसर रहा, जब सरयू आरती में विदेशी अतिथि उपस्थित रहे।  

No comments