आज 9 जुलाई का भविष्यफ़ल :अंक ज्योतिष



अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार भविष्यफल के बारे में जानकारी मिल सकती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपको अपने मूलांक का पता लगाने के लिए जन्म की तारीख का पता होना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 1+6= 7 इसी तरह अगर आपका जन्म 30 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक हुआ 2+8= 10 यानी एक। जानें जन्मांक से अपना भविष्य-

धर्म नगरी / DN News (वाट्सएप-6261868110 -केवल सदस्य, सहयोग, विज्ञापन व शुभकामना हेतु) 

अंक एक-
आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नकारात्मकता से बचें। जोखिम संबंधी मामलों में निर्णय टाल दें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा से दूर रहें। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मानसिक तनाव और शारीरिक थकान आप पर हावी हो सकती है।

अंक दो-
आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। महत्वपूर्ण मामलों में भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। सकारात्मक रहने का प्रयास करें। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक तीन-
आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई परेशानी सामने आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा से दूर रहें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक चार-
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।

अंक पांच- 
आज आपका दिन मिला जुला प्रभाव देने वाला होगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन कुछ कार्यों में बाधाएं भी आ सकती हैं। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। नई जिम्मेदारियां भी सौंपी जा सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

अंक छह-
आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में कार्य की अधिकता होगी। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले सावधानी बरतें। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक सात-
आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। धोखा मिल सकता है। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा से दूर रहें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। निराशा को हावी न होने दें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

अंक आठ-
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। किसी तरह के प्रलोभन में न आएं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान से खुशियों का समाचार मिलेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक नौ-
आपका आज का दिन आनंदमय होगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। परिवार में खुशियों का

No comments