शिवराज कैबिनेट में आज 28 नए चेहरे होंगे शामिल

शिवराज कैबिनेट में ज्योतिरादित्य सिंधिया का 'वर्चस्व'
- शिवराज की पसंद को इस बार केंद्रीय नेतृत्व ने रिजेक्ट किया 
- सिंधिया के सुझाए सभी नामों को कैबिनेट में जगह दी 
देखें शपथ लेने वाले मंत्रियों की संभावित सूची
सिंधिया के 9 और कांग्रेस से आए 3 लोग आज लेंगे शपथ

शिवराज कैबिनेट का विस्तार आज होगा। संभावित मंत्रियों की सूची सामने आ गई है। संभावित सूची से साफ है कि शिवराज कैबिनेट में ज्योतिरादित्य सिंधिया का दखल ज्यादा है।
शिवराज सिंह - ज्योतिरादित्य सिंधिया -फाइल फोटो 
भोपाल (धर्म नगरी / DNNews)। 
लगभग तीन महीने के बाद मध्य प्रदेश में आज कैबिनेट का विस्तार होगा। सीएम हाउस में बुधवार को 6 घंटे तक बीजेपी नेताओं ने विस्तार से चर्चा के बाद नामों पर सहमति बनी है। शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी भोपाल आ रहे हैं। मंत्रियों की शपथ ग्रहण को लेकर राजभवन में तैयारी पूरी कर ली गई है। नए मंत्रियों को शपथ प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दिलाएंगी।
भाजपा कार्यालय में ज्योतिरादित्य सिंधिया -फाइल फोटो 
बीजेपी की तरफ से अभी आधिकारिक रूप से शपथ लेने वाले लोगों के नाम को सार्वजनिक नहीं किया गया है। वहीं, शपथ लेने वाले मंत्रियों को फोन जाने लगे हैं। सूत्रों के अनुसार 27 मंत्री आज शपथ लेंगे। इसके साथ शिवराज कैबिनेट में ज्योतिरादित्य सिंधिया का दखल बढ़ेगा। उनके कोटे से 8 और कांग्रेस से आए 3 लोग मंत्री पद की शपथ लेंगे।
शिवराज सिंह - ज्योतिरादित्य सिंधिया -फाइल फोटो 
नए चेहरों पर दांव-
इस बार कैबिनेट विस्तार में सीएम शिवराज सिंह चौहान की नहीं चली है। कैबिनेट में नए चेहरों को अवसर दिया जा है। कई पुराने दिग्गजों को मार्गदर्शक मंडल में भेजा जाएगा। बगावत को थामने के लिए एमपी बीजेपी के प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे भोपाल में हैं। वह सभी नेताओं से लगातार बात कर रहे हैं।
शिवराज सिंह - ज्योतिरादित्य सिंधिया -फाइल फोटो 
बीजेपी से लेंगे ये शपथ-
रामखेलावन पटेल
अरविंद भदौरिया
बृजेंद्र प्रताप सिंह
विश्वास सारंग
इंदर सिंह परमार
उषा ठाकुर
भरत सिंह कुशवाह
मोहन यादव
प्रेम सिंह पटेल
जगदीश देवड़ा
विजय शाह
यशोधरा राजे सिंधिया
ओमप्रकाश सकलेचा
रामिकशोर कांवरे
गोपाल भार्गव
भूपेंद्र सिंह

सिंधिया खेमे से लेंगे शपथ-
प्रभुराम चौधरी
इमरती देवी
प्रद्युमन सिंह तोमर
राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव
ओपीएस भदौरिया
गिर्राज दंडोतिया
सुरेश धाकड़
बृजेंद्र सिंह यादव

कांग्रेस से आए लोग-
बिसाहूलाल सिंह
हरदीप सिंह डंग
एंदल सिंह कंसाना

संभावित नामों की सूची को देखकर यह तो स्पष्ट है, कि कैबिनेट विस्तार में इस बार सीएम शिवराज सिंह चौहान की नहीं चली। कैबिनेट में उनके पुराने करीबियों को जगह नहीं मिली है। वहीं, सिंधिया ने पार्टी को जितने भी नाम सुझाए थे, सभी को स्वीकार लिया गया है। उनकी पूरी मांग मान ली गई है।  
 उन नामों पर सहमति बन गई है।

No comments