दुनिया देखेगी राम मंदिर के लिए भव्य भूमि-पूजन कार्यक्रम

अयोध्या में 500 साल बाद ऐसा शुभ मुहूर्त
पांच अगस्त को दुनिया देखेगी भव्य कार्यक्रम

-अयोध्या में राम मंदिर के लिए पांच अगस्त को भूमि पूजन होगा। यहां चार और पांच अगस्त को लोग दीपावली मनाएं। हर मंदिर और घर में दीपोत्सव मनेगा। अयोध्या के बिना दिवाली की कल्पना ही नहीं की जा सकती। अयोध्या में होने वाले भूमि पूजन को सारी दुनिया देखेगी। यहां के सभी लोग कल से ही स्वच्छता अभियान चलाएं। 

अयोध्या के सामने एक अवसर है, दुनिया जिस प्रकार से अयोध्या को देखना चाहती है उस प्रकार की क्षमता हम लोगों में है या नहीं। ये हमें स्वयं अपने आत्म अनुशासन के माध्यम से दुनिया को साबित करना है, अयोध्या को देश और दुनिया का गौरव प्रदान करेंगे। 500 साल बाद अयोध्या में ऐसा शुभ मुहूर्त, पांच अगस्त को दुनिया भव्य कार्यक्रम देखेगी अयोध्या में रामजन्मभूमि के लिए संगठित रूप से देशव्यापी आंदोलन विश्व हिन्दू परिषद ने संतों के निर्देशन में चलाया और परिणाम हमारे सामने आया।


CM योगी आदित्यनाथ, साधु-संतों व स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक करते हुए : अयोध्या 

Image of 3D model of proposed new structure of Shri Ram Janmbhoomi Mandir, Ayodhya 

No comments