आज का राशिफल -16 अगस्त

कल 16 अगस्त को सूर्य  सिंह में करेंगे प्रवेश  
(धर्म नगरी / DN News M./W.app 6261868110)   

रविवार 16 अगस्त, 2020 सायंकाल 7: 27  बजे सूर्य गोचर कर स्व-राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। सिंह राशि में एक माह (16 सितंबर) तक रहेंगे। वहीं मंगल ग्रह मीन राशि से निकलकर मेष में राशि में गोचर (प्रवेश) करने वाले हैं। ज्योतिर्विदों के मतानुसार, सूर्य का सिंह राशि में और मंगल का मेष राशि में गोचर शुभ है। सूर्य एवं मंगल के राशि परिवर्तन से सभी राशियों को अलग-अलग फल मिलेंगे। 
गोचर का प्रभाव-
मेष- सूर्य का राशि परिवर्तन उत्तम है। सूर्य के इस भाव में गोचर से वैवाहिक या लव लाइफ में थोड़ी समस्याएं हो सकती हैं। जीवनसाथी की आशा पूरा न करने के चलते अनबन हो सकती है। छात्रों के लिए उत्तम समय है। व्यापारियों के लिए यह समय अनुकूल है।

वृष- सूर्य का गोचर से वैवाहिक जीवन पर विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। जीवनसाथी को उनके कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे। पदोन्नति होने पर वैवाहिक जीवन में आनंदमय होगा।

मिथुन- वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। लेखन या मीडिया जगत से जुड़े जातकों को अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

कर्क-  इस गोचर के दौरान आप परिवार को पूरा समय दे पाएंगे। नौकरी मिलने या बदलाव की संभावना है।

सिंह- कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग है। क्रोध के चलते घरवालों से अनबन हो सकती है।

कन्या- इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर मुश्किलें खड़ी कर सकता है। आर्थिक पक्ष को लेकर सावधान रहने की जरुरत है। 

तुला- पारिवारिक और दांपत्य जीवन के लिए समय अनुकूल है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें सफलता हासिल हो सकती है।

वृश्चिक- कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी के साथ पदोन्नति भी हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

धनु- छात्रों के लिए यह समय अनुकूल है। जो छात्र-छात्राएं बड़े संस्थान में प्रवेश चाहते हैं, उन्हें सफलता के योग बन रहे है। गोचर काल में आपको घर पर माता-पिता के साथ समय बिताना चाहिए।

मकर- जीवन में चुनौतियां आ सकती हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग बन सकता है। जीवन साथी को करियर में तरक्की मिल सकती है।

कुंभ- जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। जो लोग व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल है।

मीन- नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे जातक को सफलता प्राप्ति के योग है। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।  

No comments