जय राम सदा सुख धाम हरे... रघुनायक सायक चाप धरे...
बंदउँ अवध पुरी अति पावनि।
सरजू सरि कलि कलुष नसावनि।।
![]() |
सरयू मइया की जय ! धर्म_नगरी अयोध्या में माँ सरयू का दर्शन-पूजन करते CM योगी |
भाद्रपद कृष्ण पक्ष द्वितीया, विक्रम संवत 2077, तद्नुसार 05 अगस्त 2020 को अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्री राम मंदिर का भूमि-पूजन होगा। भूमि-पूजन से पूर्व आज (3 अगस्त) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ #धर्म_नगरी_ अयोध्या पहुंचे और आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। अयोध्या में माँ सरयू का दर्शन-पूजन करते हुए शाश्वत सनातन संस्कृति के उत्कर्ष हेतु आशीर्वाद मांगा। उन्होंने पुण्यसलिला माँ सरयू से सभी को अपनी कृपा से अभिसिंचित करने की प्रार्थना की।
जय राम सदा सुख धाम हरे। रघुनायक सायक चाप धरे॥ भव बारन दारन सिंह प्रभो। गुन सागर नागर नाथ बिभो॥ #धर्म_नगरी_ अयोध्या जी में श्रीरामलला विराजमान के दर्शन कर मुख्यमंत्री ने लोकमंगल हेतु प्रार्थना की। उन्होंने कहा, प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से सभी श्रद्धालुओं के दैहिक, दैविक और भौतिक तापों का अंत होगा।
![]() |
श्री राम मंदिर का भूमि-पूजन की तैयारियों की CM योगी समीक्षा करते हुए #धर्म_नगरी_ |
सोशल मीडिया में राम_भक्तों की प्रतिक्रिया-
कुछ दिन शेष इतिहास परिवर्तित होने जा रहा है। 500 वर्षों से चले आ रहे संघर्षों का परिणाम राम भक्तो द्वारा पूर्ण होने जा रहा है। हम भाग्यशाली है जो इस युग में प्रभु के मंदिर का निर्माण होते देखेंगे। प्रभु के आशीर्वाद से पुन: राम राज्य की अयोध्या लौटेंगे। जय श्री राम। -@AmanMis39871326 - अगस्त को 100 करोड लोगों के घर में दिये जलेंगे,
और 15 करोड लोगों की जलेगी - @UJJWALS93077038
-
श्रीराम जी की कृपा से यह अद्भुत संयोग हम देशवासियों को मिल रहा है कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी व माननीय मुख्यमंत्री योगी जी के साथ हम राम जन्मभूमि आयोजन का अवलोकन करेंगे यह भावी पीढ़ी के लिए एक सुंदर मर्यादा शापित स्थापित करेंगा जय भारत जय भाजपा जय श्री राम । -@krishna06021990
-
@myogiadityanath and @narendramodi आज हम बहुत गौरव महसूस कर रहे हैं रामराज्य की शुरुआत को देखकर आंख में आंसू छलक आते हैं. ऐसे देशभक्त ऐसे राष्ट्रभक्त हिंदू राजा पहले क्यों नहीं आए मन में हर्षोल्लास के साथ आज पौधारोपण कर खुशियां मनाई -@JBkaushikBJP
-
-
Post a Comment