आज 28 अक्टूबर (बुधवार) का राशिफल

आज का राशिफल : 28 अक्टूबर बुधवार     


(धर्म नगरी / डीएन न्यूज) वाट्सएप- 6261868110 
"प्रमादी" नाम विक्रम सम्वत-2077, शरद ऋतु,  आश्विन शुक्ल पक्ष, बुधवार है. द्वादशी तिथि अपराह्न 12.55 बजे तक रहेगी, जबकि पूर्वभाद्रपद नक्षत्र प्रातःकाल 9.11 बजे तक है. आज "बुध-प्रदोष व्रत है एवं नवीन गृहप्रवेश एवं दुकान व्यवसाय आरम्भ आदि हेतु मुहूर्त 9.11 बजे के बाद मुहूर्त है।
 
मेष (Aries)- आज का दिन दूसरों की सहायता में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, इससे आपके साथ वाले ईर्ष्या कर सकते हैं। आप अपने अच्छे व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे।

वृष (Taurus)-  आज का दिन परिजनों के साथ सुख से बीतेगा। दोपहर तक शुभ समाचार भी मिलेगा। शाम के वक्त अतिथि का आगमन हो सकता है। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन (Gemini)- पिता के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। प्रिय एवं महान पुरुषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि हो सकती है।

कर्क (Cancer)-  कहीं अटका धन मिलने का योग है। अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति कराकर कोष की स्थिति को सुदृढ़ करेगा। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। राज्य मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा।
----------
ये भी पढ़ें-
प्रदोष : महादेव शिव की कृपा का दिन, प्रदोष व्रत की महिमा, कथा, विधि व फल 
http://www.dharmnagari.com/2020/10/Pradosh-Vrat-Mahima-Vidhi-Udyapan.html
----------

सिंह (Leo)- राजनीतिक क्षेत्र में अशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व की पूर्ति भी होगी। प्रतिस्पर्द्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। रुका हुआ कार्य भी सम्पन्न होगा। शाम से लेकर रात तक परिजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

कन्या (Virgo)- 
कर्म व उद्योग में तत्परता से लाभ होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ जीवन की समस्याएं भी सुलझेंगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।

तुला (Libra)- शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आय के नये स्रोत बनेंगे। वाक्पटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक (Scorpio)- आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा। प्रियजनों से भेंट होगी। शाम का वक्त प्रियजनों से भेंट करने एवं रात्रि सैर सपाटे मौज मस्ती में बीतेगी।

धनु (Sagittarius)- गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्च होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी सम्बन्धी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। धन फंस सकता है। दिन में राज्य कार्य कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं जिसमें अन्तत: आपकी विजय हो जाएगी।

मकर (Capricorn)- व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने से हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक सुदृढ़ होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।

कुंभ (Aquarius)- 
पत्नी को अकस्मात् शरीर कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के क्रय-विक्रय के समय उसके सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें।

मीन (Pisces)- वैवाहिक जीवन आनन्ददायक बीतेगा। आज पास व दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। बिजनस में बढ़ती सफलता से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। सांयकाल के समय घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।    
---------------------------------------------------
☞ आवश्यकता है-
"धर्म नगरी" का विस्तार हर जिले में हो रहा है. इसलिए शहरी (वार्ड, कालोनी तक) व ग्रामीण (पंचायत, ब्लॉक स्तर तक) क्षेत्रों में स्थानीय प्रतिनिधि, अंशकालीन रिपोर्टर की तुरंत आवश्यकता है. प्रमुख जिलों, तीर्थ नगरी एवं राज्य की राजधानी में पार्टनर एवं ब्यूरो चीफ नियुक्त करना है. योग्यता- राष्ट्रवादी विचारधारा एवं सक्रियता। वेतन- अनुभवानुसार एवं कमीशन योग्यतानुसार होगा। सम्पर्क- वाट्सएप- 6261868110 ईमेल- dharm.nagari@gmail.com
ट्वीटर- www.twitter.com/DharmNagari "धर्म नगरी" बैंक खाते की जानकारी-

 
 

No comments