#BiharElections : 71 सीटों पर 1,066 प्रत्याशियों के भाग्‍य के निर्णय को लेकर...

#Bihar_Election-2020

16 जिलों में 71 निर्वाचन क्षेत्रों में डाले जा रहे हैं वोट 


(धर्म नगरी / डीएन न्यूज) वाट्सएप- 6261868110


बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज (28 अक्टूबर) को राज्य के 16 जिलों में 71 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जा रहे हैं। दो करोड 14 लाख 
 84,787 मतदाता 114 महिला और 952 पुरुष प्रत्याशी समेत कुल 1,0 66 प्रत्याशियों के चुनावी भाग्‍य का निर्णय करेंगे। 406 निर्द‍लीय चुनाव मैदान में है। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। स्‍वतंत्र और निष्‍पक्ष मतदान हेतु सुरक्षा के व्‍यापक प्रबन्‍ध किए गए हैं। 

पहले घंटे में केवल 2.4 प्रतिशत वोट डाले गए-
बिहार की लगभग 12 करोड़ जनसंख्या है और प्रत्येक वर्ष लगभग 1.25 से 1.50 करोड़ नए लोग रोजगार की खोज करते हैं। जनसंख्या का दबाव है, आधारभूत ढांचा नहीं है, कोरोना काल में पहला चुनाव है। पहले चरण के मतदान में आज कुल 71 विधानसभा सीटों पर मतदान किया जा रहा है। मतदान के पहले घंटे में केवल 2.4 प्रतिशत वोट डाले गए। इसे कम मतदान माना जा रहा है। दो गज दूरी, मास्क है जरूरी और कोरोना संक्रमण को देखते हुए सावधानी के उपाय किए गए हैं। यद्यपि, मतदान की गति में तेजी आने की संभावना व्यक्त की जा रही है।   

पहले दो घंटे 6.74 % मतदान- 
पहले दो घंटे यानी पूर्वाह्न नौ बजे तक कुल 6.74 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इस दौरान औरंगाबाद जिले के कुटुंबा (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 19 प्रतिशत वोट पड़े हैं वहीं बारचट्टी में सबसे कम तीन प्रतिशत मत पड़े हैं। इसी तरह औरंगाबाद जिले में सबसे अधिक 11.47 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया वहीं भागलपुर जिले में सबसे कम 3.20 प्रतिशत वोट पड़े हैं।

कोरोना काल में हो रहे देश के पहले बड़े चुनाव में मतदाताओं और मतदानकर्मियों के संक्रमण से बचाव के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सैनिटाइजर, ग्लव्स और मास्क की व्यवस्था की गई है। मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश करने से पहले सभी मतदाताओं की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है।

इन दिग्गज के भाग्य का निर्णय आज-
जिन दिग्गज नेताओं के भाग्य का निर्णय आज ईवीएम में कैद होगा उनमें पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, शिक्षा मंत्री कृष्णनंद प्रसाद वर्मा, कृषि मंत्री प्रेम कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री जय कुमार सिंह, राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल, श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा, खनन मंत्री बृजकिशोर बिंद और परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी प्रमुख हैं।

सोशल मीडिया में प्रतिक्रिया-  
-
लोकतंत्र में मतदान सिर्फ अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी है।
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 71 सीटों पर मतदान है। यदि आप इन क्षेत्रों के मतदाता हैं तो कृपया वोट के लिए समय जरूर निकालिए।
आपका एक वोट बिहार में विकास की रफ्तार को जारी रखते हुए इसे एक विकसित प्रदेश बना सकता है। -@NitishKumar (नितीश कुमार, CM बिहार)
8:47 AM · Oct 28, 2020
-
मोदी ने मतदाता से पहले राजद से पूछे 4 सवाल- 26 साल की उम्र में तेजस्वी करोड़ों की संपत्ति के स्वामी कैसे बन गए ?... @SushilModi (सुशील मोदी, उप मुख्यमंत्री - बिहार) 
11:10 AM · Oct 28, 2020
-
महागठबंधन के साथियों संग आज तानाशाही एनडीए सरकार की गोली से शहीद श्रद्धालुओं को मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम बताए पुलिस को जनरल डायर बन निर्दोषों पर क्रूरतापूर्वक गोली चलाने की अनुमति किसने दी? 10 नवंबर को सरकार बनते ही दोषियों को सख़्त सजा निश्चित। -@yadavtejashwi  (तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व Dy CM )
10:50 AM · Oct 28, 2020
-
सात निश्चय और शराब तस्कर से आए हुए पैसों को अपने राजनैतिक महत्वकांक्षा के लिए इस्तेमाल कर रहे है आदरणीय @NitishKumar जी। चुनावों के बाद आरजेडी कांग्रेस के साथ जाकर 2024 में प्रधान मंत्री उम्मीदवारी का सपना देख रहें हैं @NitishKumar जी। #असम्भवनीतीश -@iChiragPaswan (चिराग पासवान अध्यक्ष- लोक जनशक्ति पार्टी)
10:02 AM · Oct 28, 2020
-
-
-









No comments