विश्व के व्यस्ततम समुद्री मार्ग : मिस्र के स्वेज नहर में ट्रैफिक, जाम से...


दुनियाभर के 350 से मालवाहक जहाज, तेल कंटेनर फंसे

- जहाज को चलाने वाला चालक दल भारत, 
 सभी सुरक्षित
न्यूज़ एजेंसी 
विश्व के व्यस्ततम समुद्री रास्तों में से एक मिस्र के स्वेज नहर में विशाल कंटेनर शिप एवर गिवेन के फंसने से दुनियाभर के 350 से ज्यादा मालवाहक जहाज और तेल कंटेनर फंस गए हैं। समुद्र में लगे भीषण ट्रैफिक जाम का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। टॉइलट पेपर बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी सुजानो एसए ने चेतावनी दी है कि जहाज के फंसने से वैश्विक स्तर पर टॉइलट पेपर का संकट पैदा हो सकता है। टॉइलट पेपर को ले जाने जहाजों और शिपिंग कंटेनर की भारी कमी हो गई है। कंपनी के सीईओ वॉल्टर स्चल्का ने कहा, जहाजों की कमी से सामानों को ले जाने में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि हम मार्च में उतना निर्यात नहीं कर सकेंगे, जितना कि उम्मीद थी।

आठ जहाज निकालने में लगे-
स्वेज नहर प्राधिकरण ने कहा है कि 8 जहाज इसे निकालने में लगे हुए हैं। नीदरलैंड की कंपनी बोस्कालिस के सीईओ पीटर बेरडोवक्सी ने कहा, कि हम कह नहीं सकते हैं कि कितना समय लगेगा। भारत ने कहा, इस जाम से तेल की सप्लाइ में कोई बाधा नहीं आएगी।


400 मीटर लंबा कंटेनरशिप नहर में फंसा-
कार्गो कंटेनर बनाने वाली कंपनियों ने डिमांड में कमी को देखते हुए उत्पादन घटा दिया है। करीब 400 मीटर लंबा और 59 मीटर चौड़ा यह कंटेनरशिप स्वेज नहर में फंस गया है, जिससे लाल सागर और भूमध्य सागर पर बड़ी संख्या में जहाजों का जाम लगा है।

वबंडर से घूम गया था शिप-
एवर गिवेन के भारतीय चालक दल ने बताया कि स्वेज नहर को पार करते समय आए हवा के एक तेज बवंडर के कारण उनका शिप घूम गया। बाद में जब उसे सीधा करने का प्रयास किया गया तो वह नहर की चौड़ाई में घूमकर पूरे ट्रैफिक को ही बंद कर दिया।

भारत का है चालक दल-
इस जहाज के मालिक जापान के रहने वाले शेइई किसेन कैशा ने कहा, इस जहाज को चलाने वाला चालक दल भारत से आया है। सभी सुरक्षित हैं। जहाज पर मिस्र के दो विशेषज्ञ चालक भी पहुंचे हैं जो जहाज निकालने में मदद कर रहे हैं।

जहाज कंपनी ने मांगी माफी-
जापानी मालिक ने घटना के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि हम स्थिति को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

No comments