#Uttar_Pradesh : योगी कैबिनेट में विस्तार होगा या बड़ा उलट-फेर !


उत्तर प्रदेश में तेज हुई राजनितिक गतिविधि...!

योगी आदित्यनाथ एवं अमित शाह (फाइल फोटो) @DharmNagari 
(धर्म नगरी / DN News वाट्सएप- 6261868110) 
राजेश पाठक*
उत्तर प्रदेश में राजनितिक अटकलों के बीच "योगी मंत्रिमंडल विस्तार" को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीतिक गतिविधि तेज होती जा रही है। मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा प्रदेश में जोरों है। इस बीच भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह कल (शनिवार) लखनऊ पहुंचने, देर शाम प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल के साथ बैठक की। 

आज (रविवार) गृह जनपद बिहार के मोतिहारी रवाना होने से पहले स्वतंत्र देव सिंह दिन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित से भेंट करेंगे। इसके बाद शाम चार बजे वह बरेली पहुंचेंगे और दिवंगत विधायक केसर सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके साथ ही संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल रविवार को कानपुर जाएंगे और वहां भाजपा कानपुर क्षेत्र की बैठक को संबोधित करेंगे।


सोशल मीडिया में वायरल हुई न्यूज़-
हालांकि, राधा मोहन सिंह की राज्यपाल व विधानसभा अध्यक्ष से आज होने वाली इस भेंट को भाजपा नेता "शिष्टाचार भेंट" बता रहे हैं। उल्लेखने है, कि प्रदेश भाजपा ने इस समय भाजपा की क्षेत्रवार बैठकें शुरू की है। कल (शनिवार) अ‌वध क्षेत्र की बैठक प्रदेश मुख्यालय में हुई। इसके बाद काशी, गोरखपुर, ब्रज और पश्चिम क्षेत्र की बैठकें वर्चुअल की गईं। देर शाम राधा मोहन सिंह के राज्यपाल से मिलने की सूचना सोशल मीडिया में वायरल हुई, जिसके बाद पार्टी के नेता अपने-अपने अनुसार इस भेंट के अर्थ निकालने में जुटे रहे।

वैसे योगी कैबिनेट को लेकर चर्चा विगत सप्ताह भाजपा संगठन महामंत्री बीएल संतोष के तीन-दिवसीय भ्रमण के साथ हो जारी है, जब उन्होंने दोनों उप-मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के साथ अलग-अलग मिले। उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के साथ उन्होंने बंद कमरे में लगभग आधे घंटे बात करने के बाद डॉ दिनेश शर्मा से मिले। इसके बाद एक-एक कर वरिष्ठ मंत्रियों से मिले। हालांकि, बीएल संतोष ने लखनऊ से जाने से पहले ट्वीट करते हुए योगी सरकार के कामकाज की प्रशंसा की थी।

2022 में 2017 से कम स्वीकार नहीं : स्वतंत्र देव 
भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के तीन दिवसीय प्रवास, मंथन और विचार-विमर्श का प्रभाव प्रदेश भाजपा की तैयारियों में दिखने लगी है। कल (शनिवार) अवध, काशी, गोरखपुर, ब्रज और पश्चिम क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठकों में उन्होंने पदाधिकारियों से कहा, राज्य में 2014 से विजय रथ पर सवार भाजपा का रथ रुकना नहीं चाहिए। 2022 के चुनाव में 2017 से कम बर्दाश्त नहीं है। 

वहीं, स्वतंत्र देव ने पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि कोरोना से काल की भेंट चढ़े लोगों व कार्यकर्ताओं के घर जाने, उनके परिजनों को ढांढस बंधाते हुए फिर से मुख्यधारा में जोड़ने को कहा। उन्होंने कहा, सेवा ही संगठन के तहत जरूरतमंद की सेवा ही भाजपा का मूल स्वरूप है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य को भ्रष्टाचार तथा अपराधमुक्त बनाने का कार्य किया है। जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को ले जाएं।

... तो एके शर्मा डिप्टी सीएम, केशव वापस संगठन में होंगे ! 
बीते दस दिन से राज्य में एके शर्मा को डिप्टी सीएम बनाए जाने एवं वर्तमान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को उत्तर प्रदेश भाजपा की कमान सौंपने की चर्चा चल रही है
। उल्लेखनीय है, कोरोना के चलते तीन मंत्रियों का निधन हो का निधन हो चुका है बीते दिनों राज्यमंत्री विजय कुमार कश्यप की मौत हुई थी, जबकि पहली लहर में मंत्री चेतन चौहान और मंत्री कमला रानी वरुण का निधन हो गया

अभी 54 मंत्री हैं, खाली है 6 पद- 
नियमानुसार उप्र में कैबिनेट मंत्रियों की अधिकतम संख्या 60 तक हो सकती है। 19 मार्च 2017 को भाजपा की सरकार बनने के बाद 22 अगस्त 2019 को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार किया था। उस समय उनके योगी मंत्रिमंडल में 56 सदस्य थे

पहले मंत्रिमंडल विस्तार में 6 स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों को कैबिनेट की शपथ दिलाई गई थी। वर्तमान समय में योगी सरकार के मंत्रिमंडल में 23 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 22 राज्यमंत्री हैं इस तरह वर्तमान में योगी मंत्रिमंडल में हैं 54 मंत्री हैं और 6 पद खाली है।  

भाजपा की चिंता विधानसभा चुनाव को लेकर बढ़ी !
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में हार के बाद से भाजपा की चिंता अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बढ़ना स्वाभाविक है
। राज्य के विधानसभा चुनाव में केवल आठ महीने का समय बचा है उससे पहले सरकार और संगठन में व्यापक सुधार को लेकर सरकार के विस्तार का चर्चा बार-बार सामने आ रही है
*सम्पादक- धर्म नगरी / DN News 9752404020
------------------------------------------------
इसे भी पढ़ें-
आज 5 जून शनिवार : प्रमुख समाचार पत्रों की "हेड लाइन्स" व महत्वपूर्ण संक्षिप्त समाचार
http://www.dharmnagari.com/2021/06/Todays-5-June-Saturday-Newspapers-Head-Lines-and-Informative-News.html

#Employment_News_DN : दक्षिण रेलवे में अप्रेंटाइस के 3322 पद हेतु आवेदन आमंत्रित
http://www.dharmnagari.com/2021/06/EmploymentnewsDN6June2021.html

फिर तो कई बार देशद्रोह एवं हिन्दुओं के नरसंहार के अपराधी हुए गाँधी जी, और क्या...
☟ 

No comments