पैरालिंपिक खेलों के इतिहास में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन...


टोक्यो ओलिंपिक में भारतीयों के शानदार प्रदर्शन भी अधिक पैरालिंपिक खेलों में किया प्रदर्शन...
टोक्यो पैरालिंपिक के समापन समारोह में उत्साहित भारतीय खिलाडी  
(धर्म नगरी / DN News वाट्सएप 8109107075 -न्यूज़, कवरेज, कॉपी भिजवाने हेतु)  
टोक्यो ओलिंपिक के बाद टोक्यो में हुए पैरालिंपिक खेलों का समापन भी हो गया। खेल के अंतिम दिन भारत ने एक स्‍वर्ण और रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भारतीय खिलाडियों के शानदार प्रदर्शन से भी अधिक भारत के पैरा एथलीटों ने पैरालिंपिक खेलों में किया है। 24 अगस्‍त से आरंभ हुए पैरालिंपिक खेल आज समाप्‍त हो गए। समापन समारोह में निशानेबाज अवनि लेखरा भारत की ध्‍वजवाहक रही। अवनि पैरालिंपिक खेलों में स्‍वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। समापन समारोह कोविड प्रोटोकॉल के साथ सादगी से संपन्‍न हुए। एक ओर पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी उत्‍साहित हैं, वहीं दूसरी ओर दूसरे खिलाड़ी एक नया अनुभव लेकर टोक्‍यो से वापस जा रहे हैं। भारतीय खिलाडि़यों ने तोक्‍यो पैरालिंपिक में सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन के साथ ये आशा भी जगाई है, कि पेरिस पैरालिंपिक में एक नया इतिहास रचेंगे।


पैरालिंपिक खेलों के इतिहास में भारत ने इन पैरालिपंकि खेलों से पहले इतने पदक नहीं जीते थे। टोक्यो पैरालिंपिक खेलों का समापन आज (5 सितंबर) को भव्यता के साथ हुआ। भारत के वे खिलाड़ी जिन्होंने देश का नाम विश्व में ऊँचा किया, वो भले ही किसी न किसी रूप से दिव्यांग थे, परन्तु उनका उत्साह अभूतपूर्व रहा।

टोक्यो पैरालिंपिक खेलों का समापन 
कुल 19 पदक जीता-
भारत टोक्यो पैरालिंपिक में पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक के साथ कुल 19 पदकों जीतने में सफल हुआ है। यह पैरालंपिक खेलों में भारत के लिए अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन था। जबकि बीते रियो पैरालिंपिक-2016 खेलों में भारत ने केवल चार पदक जीते थे। भारत ने टोक्यो पैरालिंपिक की शुरुआत से पहले इन खेलों में कुल 12 पदक जीते थे, लेकिन जापान की राजधानी में पैरा-एथलीटों की प्रतिभा की बदौलत यह संख्या बढ़कर 31 हो गई और एक ही बार में भारत 19 पदक जीतने में सफल हुआ है।

प्रधानमंत्री पैरालंपिक भारतीय खिलाडियों का करेंगे स्वागत-
टोक्‍यो पैरालंपिक में भारतीय खिलाडियों के ऐतिहासिक प्रदर्शन से गर्वित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओलंपियन के भारत लौटने पर आतिथ्य (मेजबानी) दिल्ली में किया था, वैसा ही स्वागत पैरालंपियन के लौटने पर भी ऐसा करेंगे। यह जानकारी खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कांफेरेंस में दी।

उन्होंने कहा, इसके साथ ही सभी राष्ट्रीय खेल महासंघों से 2024 और 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिये बड़ी योजनाएं बनाने के लिये कहा, ताकि भारत आगे भी अपनी स्थिति में सुधार कर सके। उन्होंने कहा, ‘सभी खेल महासंघों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी और हमें बड़ी योजनाएं तैयार करने के लिये मिलकर काम करना होगा ताकि 2024 और 2028 ओलंपिक खेलों में भारत की स्थिति में आगे और सुधार हो।’’

उन्होंने कहा, सरकार ने खिलाड़ियों को महत्व दिया जिससे लोगों का खेलों के प्रति धारणा बदली है। इसी का परिणाम है कि भारत ने ओलंपिक और पैरालंपिक में अच्छा प्रदर्शन किया। ‘‘सबसे अहम बात है कि खेलों के प्रति रवैया बदलना. जब सरकार प्रत्येक तरह की सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं खिलाड़ियों से बात करके उन्हें प्रोत्साहित करते हैं तो इससे पूरे समाज के प्रत्येक वर्ग पर प्रभाव पड़ता है फिर चाहे वह कोई व्यक्ति हो, कारपोरेट या खेल संघ या कोई और संगठन।’’

दो एथलीट ने दो-दो पदक जीते-
टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में भारत के दो एथलीट ऐसे रहे हैं, जिन्होंने दो-दो पदक जीते। इनमें शूटर अवनि लेखरा है, जिन्होंने निशानेबाजी की अलग-अलग प्रतियोगिताओं में गोल्ड और ब्रांज मेडल जीता है, जबकि पुरुष निशानेबाज सिंघराज अधाना ने भी दो पदक अपने नाम किए हैं, जिनमें एक सिल्वर मेडल और एक ब्रांज मेडल भी है। अवनि के अलावा सुमित अंतिल, मनीष नरवाल, प्रमोद भगत और कृष्णा नगर ने गोल्ड मेडल जीता है।

टोक्यो पैरालिंपिक में विजेता भारतीय खिलाड़ियों-
स्वर्ण पदक विजेता--
1. अवनि लेखरा (वुमेंस 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग स्टैंडिंग एसएच1)
2. सुमित अंतिल (मेंस जेवलिन थ्रो एफ 64)
3. मनीष नरवाल (पी4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल एसएच1)
4. प्रमोद भगत (बैडमिंटन मेंस सिंगल्स एसएल3)
5. कृष्णा नागर (बैडमिंटन मेंस सिंगल्स एसएच6)

रजत पदक विजेता-
1. भाविनाबेन पटेल (वुमेंस सिंगल्स टेबल टेनिस - क्लास 4)
2. निशाद कुमार (मेंस हाई जंप टी47)
3. देवेंद्र झाझरिया (मेंस जेवलिन थ्रो एफ46)
4. योगेश काथुनिया (मेंस डिस्कस थ्रो एफ56)
5. सिंघराज अधाना (पी4 मिक्स्ड 50मीटर पिस्टल एसएच1)
6. मरियप्पन थंगावेलु (मेंस हाई जंप टी63)
7. प्रवीण कुमार (मेंस हाई जंप टी64)
8. सुहास एल यतिराज (बैडमिंटन मेंस सिंगल्स एसएल4)

कांस्य पदक विजेता-
1. सुंदर सिंह गुर्जर (मेंस जेवलिन थ्रो एफ46)
2. सिंघराज अधाना (मेंस 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग एसएच1)
3. शरद कुमार (मेंस हाई जंप टी63)
4. अवनि लेखरा (वुमेंस 50मीटर राइफल 3 पोजिशन शूटिंग एसएच1)
5. हरविंदर सिंह (मेंस इंडिविजुअल रिकर्व आर्चरी)
6. मनोज सरकार (बैडमिंटन मेंस सिंगल्स एसएल3)

No comments