#RamMandirPranPratishta : अयोध्या से Live... अवधपुरी प्रभु आवत जानी... प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान में पहुंचे VIPs सन्त-धर्माचार्य



अयोध्या ब्यूरो (धर्म नगरी / DN News)  
W.app- 8109107075 -न्यूज़, कवरेज, सदस्यता हेतु

प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान पूर्ण होने आयोजन में पधारे विशिष्ठ अतिथियों को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-
राम भारत की आस्था हैं, राम भारत का आधार हैं। राम भारत का विचार हैं, राम भारत का विधान हैं। राम भारत की चेतना हैं, राम भारत का चिंतन हैं। राम भारत की प्रतिष्ठा हैं, राम भारत का प्रताप हैं। राम प्रवाह हैं, राम प्रभाव हैं। राम नेति भी हैं, राम नीति भी हैं। राम नित्यता भी हैं, राम निरंतरता भी हैं। 
राम विभु हैं, विशद हैं, राम व्यापक हैं, विश्व हैं, विश्वात्मा हैं।
 
रामलला की समस्त प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान पूर्ण होने के पश्चात गर्भगृह में उपस्थित PM एवं अन्य ने रामलला की आरती की। आरती के साथ शहनाई पर मधुर-मंगल "श्रीराम चंद्र कृपालु भज मन..." की ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा है।  इसके साथ भारतीय और दुनिया के इतिहास में एक नया पन्ना जुड़ गया- 22 जनवरी 2024 को श्रीराम की नगरी अयोध्या में नवनिर्माणाधीन मंदिर के गर्भगृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य यजमानत्व में विधि-विधानपूर्वक  प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान सम्पन्न। अनुष्ठान / महोत्सव में देशभर के लगभग सात हजार विशिष्ठ एवं अति विशिष्ठ अतिथि भी सम्मिलित रहे।        
 
नवनिर्माणाधीन राम मंदिर के गर्भगृह में PM नरेंद्र मोदी द्वारा (मुख्य यजमान के रूप में) विधानपूर्वक अनुष्ठान के साथ "रामलला प्राण प्रतिष्ठा" सम्पन्न हुआ।  देश-दुनियाभर के सभी हिन्दुओं, सनातन धर्मावलम्बियों को, सनातन धर्म को मानने-जानने एवं सम्मान करने वाले दुनिया के समस्त लोगों को शुभ-मंगल कामना _/\_ -संपादक "धर्म नगरी" /DNNews (रा.पाठक) 
दर्शन करें हमारे, आपके, हम सबके रामलला- 
अपराह्न 12:20
हाथों में चाँदी का छत्र एवं वस्त्र लिए PM नरेंद्र मोदी नवनिर्माणाधीन श्रीराम मंदिर के सिंह द्वार से प्रवेश कर, नृत्य मंडप में प्रवेश किया। फिर रंग मंडप, पूर्ण मंडप (सभी 5 मंडप) पार करते हुए प्रधानमंत्री गर्भगृह पहुंचेदेखें-
प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान हेतु पं. सुनील शास्त्री ने PM मोदी को
संकल्प दिलाया और वह अनुष्ठान की सभी विधि-विधान को कर रहे हैं। गर्भगृह में राजयपाल आनंदी बेन, CM योगी आदित्यनाथ, संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित अन्य कर्मकांडी विद्वान उपस्थित हैं। मुख्य यजमान के रूप में PM मोदी ही मंत्रोच्चार एवं उन्हें मिल रहे मार्गदर्शन के अनुरूप अनुष्ठान कर रहे हैं। #Dharm_Nagari_

10:45... 
प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान में सम्मिलित होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी सरयूजी में स्नान कर सकते हैं।अनुष्ठान से पहले चार्टर्ड प्लेन से लिया गया नवनिर्माणाधीन राम मंदिर का दृश्य
देखें-  
 
10:30...  
रामलला प्राण-प्रतिष्ठा स्थल का एक दृश्य- 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचे। अयोध्या में PM लगभग 4 घंटे 15 मिनट रहेंगे। चॉपर से PM साकेत महाविद्यालय जाएंगे। PM निर्धारित समय में नवनिर्माणाधीन मंदिर बनाने वाले श्रमवीरों (श्रमिकों) से भी मिलेंगे। वहीं, कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, कंगना रनौत, अक्षय कुमार सहित लगभग सभी कलाकार भारतीय वेश-भूषा में दिख हैं...    

प्रातः 10 बजे....
पूरी अयोध्या नगरी को हजारों क्विंटल फूलों से सजाया है। आज अयोध्या में भव्य दीपोत्सव में सूर्यास्त के बाद 10 लाख दीयों से दीपोत्सव तैयारी की गई है। सांस्कृतिक नृत्य और वादन के माध्यम से अलग-अलग जगहों पर प्रदेश के साथ-साथ देशभर की परंपराओं और कला का समागम हो रहा है। नवनिर्माणाधीन राम मंदिर को 3 हजार किलो फूलों से सजाया है। राम के स्वगात की तैयारी अयोध्या ही नहीं, बल्कि देश और विदेशों में भी हो है। देशभर के सैकड़ों मंदिरों में राम चरित मानस का पाठ हो रहा है। 

अयोध्या राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा से संबंधित लेख व समाचार के links 
☟  
http://www.dharmnagari.com/2024/01/Ayodhya-Ram-mandir-22-January-ko-Ghar-me-kare-Ramlala-ki-sthapana-How-to-book-online-Ayodhya-Aarti.html

पूरी अयोध्या फूलों से सजी है। जन्मभूमि स्थान में अलग-अलग तरह के देशी और विदेशी फूलों से  सुसज्जित है। जन्मभूमि पथ, राम पथ, धर्म पथ और लता चौक पर भी सुंदर फूलों की सजावट की गई है। अलग-अलग तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंच बनाए गए हैं। लता चौक पर लगी वीणा को भी लाइटिंग और फूलों से सजी है। समूची अयोध्या नगरी में म्यूरल पेंटिंग और वॉल पेंटिंग के माध्यम से भगवान श्रीराम की जीवनी से जुड़े अलग-अलग अध्यायों का चित्रण किया गया है। 

हाईवे भी फूलों और लाइट से सजे
राम की पैड़ी में सरयू आरती के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लेजर-शो को लेकर लोगों में हर्षोल्लास है। अयोध्या आने वाले अलग-अलग हाईवे भी फूलों और लाइट से सजे है। सायंकाल सूर्यास्त के बाद 10 लाख दीयों से दीपोत्सव की भी तैयारी की गई है। पीएम मोदी और सीएम योगी ने सूर्यास्त के बाद देशवासियों से 5 दीप प्रज्जवलित करने का आग्रह किया है.

देखें- (नवनिर्माणाधीन राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की पूर्व संख्या पर)-
-
रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के पुण्य अवसर पर CM 

पीएम मोदी करेंगे संबोधित
नवनिर्माणाधीन राम मंदिर के गर्भगृह में प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान अभिजीत मुहूर्त में संपन्न होगी। अनुष्ठान में सम्मिलित होने पीएम मोदी सुबह 10:25 बजे अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 10:45 बजे अयोध्या हैलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद राम जन्मभूमि स्थल पर पहुंचेंगे, जहाँ 11 बजे से 12 बजे तक अलग-अलग आयोजनों में हिस्सा लेंगे। दोपहार 12.05 से 12.55 तक प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन होगा। दोपहर एक बजे कार्यक्रम खत्म होने के बाद पीएम  सामरोह स्थल पर पहुंचेंगे, जहां वह एवं सीएम योगी देश को संबोधित करेंगे।  
-
-
#सोशल_मीडिया से... 
सुख धाम राम नाम
मंदिर अयोध्या में बना सुख धाम हो गया। दर्शन हुए श्रीराम के आराम हो गया।। क्यों भूलता नहीं आज कर नाम राम का। अब राम नाम जपना सुबह शाम हो गया।। यूँ ही भटकता फिरता था, मैं शांति के लिए। ये ज़िंदगी बेकाम थी, हर काम हो गया।। बेचैन लोग कितने मिले, पहले हर जगह। सुख शांति का ठिकाना, नगर ग्राम हो गया।। श्री राम की कृपा से नहीं टिकता दुख कहीं। शबरी केवट अहिल्या का, इतमाम हो गया।। इंसान है वही करे औरों की जो मदद। श्री राम का पैगाम ये हर नाम हो गया।। बेकार जाती है नहीं खिदमत बुज़ुर्ग की। सब सुख मिले जीवन में ये अंजाम हो गया।। शैतान को तो दंड देना चाहिए सदा। रावण का था अहंकार असकाम हो गया।। सागर में राम नाम रुपेला जहाज है। तैयार अब सवार का हर गाम हो गया।। -
@Typewriter_Tale
-
-
-
नवनिर्माणाधीन राम मंदिर परिसर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह स्थल पर अपने निर्धारित स्थान (कुर्सी) पर पहुंचते VIPs  देखें-  
-
रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर अभिनेता अक्षय कुमार एवं टाईगर श्रॉफ शुभकामना देते हुए...
-
-

धर्म विरोधियों की तथारि बंध गई, रामराज्य का प्रारम्भ हो गया। हमारे रामजी नाच रहे हैं बागेश्वर धाम
सम्पूर्ण भारत एवं विश्व को शुभकामना -पं. धीरेन्द्र शास्त्री (बागेश्वर धाम) 
प्राण-प्रतिष्ठा स्थल अयोध्या अपनी पत्नी के साथ पहुंचे मुकेश अम्बानी ने कहा- 22 जनवरी अब दीपावली हुआ करेगी। 
-
मन्दिर आंदोलन के सक्रिय समर्थक एवं सर्वोच्च न्यायालय में एडवोकेट विष्णु जैन, अयोध्या जन्मभूमि में प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान / समारोह में।    
-
अतिथियों पर पुष्पवर्षा...

-
अयोध्या में  प्राण-प्रतिष्ठा के दिन, सायंकाल नवनिर्माणाधीन मन्दिर एवं ड्रोन शो के दृश्य-  
--
----------------------------------------------
"श्रीराम मंदिर निर्माण विशेषांक"  
अयोध्या में 493 वर्षों तक संघर्षों एवं युद्धों के पश्चात नवनिर्मित भव्य मंदिर में "रामलला" की प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर "धर्म नगरी" का विशेषांक प्रकाशित हो रहा है। इसमें आप भी अपनी फोटो सहित शुभकामना या प्रतिक्रिया देते हुए अपने नाम/ संस्था/ आश्रम / पार्टी आदि के नाम से देशभर में जहाँ चाहें,  प्रतियाँ भिजवा सकते हैं।

प्रतियाँ अयोध्या, प्रयागराज माघ मेला-2024 भेजा / सौजन्य प्रति के रूप में बाटा जाएगा। आप भी "सौजन्य प्रति" के स्थान पर अपने नाम, फोटो, शुभकामना या गतिविधि / उपलब्धि आदि  प्रतियाँ भिजवा या बटवा सकते हैं। कृपया संपर्क करें- मो. / वाट्सएप- 6261868110, मो. 9752404020 ईमेल- dharm.nagari@gmail.com माघ हेल्प-लाइन नंबर- 8109107075 पूर्ववत ही है।

"धर्म नगरी" की सदस्यता, शुभकामना-विज्ञापन या दान अथवा अपने नाम (की सील के साथ) प्रतियां अपनों को देशभर में भिजवाने हेतु बैंक खाते का डिटेल- 
"Dharm Nagari" (चालू खाता)
A/c- no.32539799922 
IFS Code- SBIN0007932 
State Bank India, Bhopal

No comments