पूर्ण विधि-विधान व वैदिक के साथ "भू-वैकुंठ" बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, इसके साथ चारों धाम : केदारनाथ...

...यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल गए

पवन मंद  सुगंध  शीतल, हेम  मंदिर  शोभितम्।
निकट गंगा बहत निर्मल, श्री बद्रीनाथ विश्व्म्भरम्॥

भू-वैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट आज वैशाख शुक्ल पंचमी (12 मई) को पूर्ण विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खुल गए।
भगवान बद्री विशाल के दुर्लभ विग्रह दर्शन
धर्म नगरी / DN News
(सदस्यता लेने व निःशुल्क विज्ञापन या शुभकामना छपवाकर अपने नाम से कॉपी भिजवाने हेतु-W.app- 8109107075)
----
उत्तराखंड के चमोली स्थित श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट पूरे विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और 'बद्री विशाल लाल की जय' के नारे के साथ सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच खुल गए। आज बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ चारों धाम के कपाट खुल गए। केदारनाथ, यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट परम्परानुसार अक्षय तृतीया वैशाख शुक्ल-तृतीया (10 मई को) को खुल गए थे। 

कपाट खुलने के समय हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। 
  


No comments